दाऊद के करीबी टकला दुबई से किया गिरफ्तार

0

मुंबई बम ब्‍लास्‍ट 1993 के आरोपी और दाऊद के करीबी फारुक टकला को सीबीआई ने दुबई से गिरफ्तार किया है। सीबीआई गुरुवार को उसे मुंबई लेकर आई। फारुक दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ बताया जाता था। बताया जाता है कि फारुक टकला ने ही मुंबई ब्‍लास्‍ट की योजना तैयार की थी।

ब्लास्ट के बाद फारुक भारत से भाग गया था

सीबीआई उसे टाडा कोर्ट में पेश करेगी और उसकी कस्‍टडी लेने की कोशिश करेगी। सीबीआई को फारुक से कई और जानकारी मिलने की उम्‍मीद है। सीबीआई फारुक से और साथियों और दाऊद से जुड़ी जानकारी निकालने की कोशिश करेगी। ब्लास्ट के बाद फारुक भारत से भाग गया था।

also read :  अब यहां उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

जिसके बाद उसके खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। बता दें कि रेड कॉर्नर नोटिस वॉन्टेड लोगों के खिलाफ इंटरपोल जारी करती है ताकि उनके लोकेशन का पता लगाकर उचित कार्रवाई की जा सके। फारुक टकला के खिलाफ हत्या, हत्या की साज़िश, जानबूझकर नुकसान पहुंचाने जैसे कई आरोप हैं।

इस घटना में 257 लोग मारे गए थे

फारुक टकला की गिरफ्तारी को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया कि डोवाल की प्रशंसा होनी चाहिए। बता दें कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में लगातार 12 ब्लास्ट हुए थे, जिसने न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे देश को हिला के रख दिया था। इस घटना में 257 लोग मारे गए थे, 713 लोग घायल हुो गए थे व करीब 27 करोड़ की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ था।

news18

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More