विकास बराला की हुई पेशी, पीछा करने की बात मानी

0

चडीगढ में आईएएस की बेटी के साथ हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा छेड़छाड़ मामले में विकास बराला ने बीयर पी के पीछा करने की बात मान ली है, हालांकि उसने अपहरण की कोशिश से इनकार किया है।

छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।  बता दें कि 5 अगस्त को चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला और उनके साथी को वर्णिका से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन उसी दिन उन्हें बेल मिल गई थी। पुलिस ने तब उनके खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल्स कानून की जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

read more :  जानें, कांग्रेस का ‘बागी विधायक’ निकालो ‘अभियान’

2 बोतल बीयर खरीदी थी…

इस हाइप्रोफाइल मामले में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचने के बाद पुलिस ने हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उस घटना के वक्त उसके साथ रहे उसके साथी आशीष को चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को दोबारा गिरफ्तार किया और अब उन दोनों को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास बराला और उसके साथी से पूछा गया कि क्या वे वर्णिका को पहले से जानते हैं, तो उन्होंने इससे इनकार किया और बताया कि उन्होंने उस रात सेक्टर 9 के मध्य मार्ग पर ही वर्णिका को पहली बार देखा था. सूत्रों के मुताबिक, जब उन दोनों से शराब पीने के बारे में सवाल किया गया तो उन दोनों ने बताया कि सेक्टर 8 के लिकर शॉप से उन्होंने 2 बोतल बीयर खरीदी थी।

रात चंडीगढ़ सेक्टर 26 के लॉकअप में बिताया

वहीं जब वर्णिका के अपहरण की कोशिश के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने बस कार से उसका पीछा किया था। आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका से छेड़छाड़ के आरोपी विकास बराला और आशीष ने बुधवार की रात चंडीगढ़ सेक्टर 26 के लॉकअप में बिताया। इस दौरान विकास पूरी रात काफी बेचैन दिखा और सो भी नहीं पाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More