चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली लड़की राजस्थान में मिली

0

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की राजस्थान में बरामद हुई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने दी। ओपी सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘शाहजहांपुर प्रकरण में लड़की को बरामद कर लिया गया है। वह राजस्थान में मिली है।’

राजस्थान में अपने मित्र के साथ मिली लड़की-

उन्होंने कहा कि लड़की ने अपहरण का आरोप लगाया था। ओपी सिंह ने बताया, ‘हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थीं। अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। उसे शाहजहांपुर लाया जा रहा है।’

प्रकरण से जुड़े और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘पूरी चीजें बाद में बताऊंगा।’

इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि शाहजहांपुर प्रकरण की लड़की राजस्थान में अपने मित्र के साथ मिली है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्या है मामला-

स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय से एल.एल.एम कर रही छात्रा ने 24 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया था एवं उनसे खुद को तथा अपने परिवार को जान का खतरा बताया था।

इसके बाद चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: रेप पीड़िता : चिन्‍मयानंद पर रसूख के चलते नहीं हुआ एक्शन

यह भी पढ़ें: कठेरिया के खिलाफ मुकदमे वापस लेगी योगी सरकार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More