सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने लहराया जीत का परचम

0

नूरपुर में भी भाजपा की नईया डूब गई  है। यहां सपा के उम्मीदवार नईमुल उल हसन ने भाजपा को पछाड़ते हुए जीत हासिल कर ली है। यूपी में बिजनौर की नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद आज सभी को परिणाम आ गए  है।

सपा के उम्मीदवार को लगातार बढ़त 

इसके बाद भी उनकी बढ़त बरकरार रही। नूरपुर में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने पहले चक्र की अपनी बढ़त को 19वें चक्र तक बरकरार रखा है। उन्होंने 19वें चक्र में 8316 वोट की बढ़त बना ली है। बिजनौर के नूरपुर में पहले चक्र से ही बढ़त बनाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नईम उल हसन ने 15वें चक्र में भी बढ़त बरकरार रखी । वह 4541 वोट से आगे चल रहे हैं।

Also Read :  रंग ला रहा है गठबंधन का असर, जीत की तरफ बढ़ रहीं तबस्सुम

सपा के नईम को 15वें चक्र में 53,771 तथा भाजपा की अवनी सिंह को 48,589 वोट मिले हैं। 7 चक्र में नईम उल हसन(सपा) 8741 मत से आगे। छह चक्र की गणना के बाद नईम उल हसन 9242 मत से आगे । यहां पर समाजवादी पार्टी के नईम उल हसन ने बैलट पेपर के बाद शुरु पहले चक्र की गिनती में ही 1200 मत की बढ़त बना ली थी। दूसरी तरफ सपा को गठबंधन का असर भी देखने को मिल रहा है।

कैराना में भी आरएलडी उम्मीदवार आगे

कैराना से लगातार आरएलडी तबस्सुम आगे है। कैराना में आठवें चक्र में राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने 19923 मत की बढ़त बना ली थी। हसन को 170787 तथा भाजपा की मृगांका सिंह को 150864 मत मिले थे। रालोद की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने सातवें चक्र में 13,962 तथा छठें चक्र में 16209 मत की बढ़त बना ली थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More