मां ने शाहरुख की हथेली पर पैसे रख.. कहा था, जाओ ढू़ढ़ लाओ गौरी को…

0

शाहरुख (Shahrukh) खान अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे 2 नंवबर 1965 को जन्मे थे। 10 हजार रुपए लेकर मुंबई पहुंचे शाहरुख खान आज बॉलीवुड के किंग कहे जाते हैं।

शाहरुख सिर्फ फिल्‍मी परदे की लव स्‍टोरी में ही दिलचस्‍प नजर नहीं आते, बल्‍क‍ि उनकी रियल लाइफ की लव स्‍टोरी भी काफी रोचक है। शाहरुख और गौरी की शादी को 27 साल हो गए हैं।

शाहरुख 18 साल के और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं

दोनों ने 25 अक्‍टूबर 1991 को शादी की थी। गौरी को पहली नजर में ही देखते शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं अाई है।

तीन बच्चों के पैरेंट्स बन चुके इस कपल की लव स्टोरी बहुत ही फिल्मी हैइस फिल्मी लव स्टोरी की शुरुआत एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। शाहरुख 18 साल के और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं।

Also Read :  PHOTOS : लहंगा-चोली में भी कयामत ढा रही हैं पूनम पांडे

शाहरुख ने गौरी को डांस के लिए पूछा तो लेकिन गौरी ने मना करते हुए कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। शाहरुख को बुरा लगा लेकिन असल में गौरी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था वो उस पार्टी में अपने भाई के साथ गई थीं। इसलिए शाहरुख को मना करने को बहाना बना दिया था।

10 हजार रुपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ

बाद में शाहरुख ने किसी तरह गौरी के घर का नंबर निकाला और फिर बातों के साथ मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। एक दिन गौरी, शाहरुख को बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं।

तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते। शाहरुख ने ये बात अपनी मां को बताई। शाहरुख की मां ने उन्हें 10 हजार रुपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ।

शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढने के लिए निकल पड़े और गौरी उन्हें मिल भी गई। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई।

शादी के बाद गौरी अकसर मुबंई से दिल्ली आ जाया करती थीं क्योंकि शाहरुख काम में बिजी रहते थे और गौरी वहां अकेले परेशान होती थी।

पति को संभाल कर अपना घर टूटने से बचा लिया था

इस बात का जिक्र शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना, अबराम। इनमें आर्यन और सुहाना दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहते हैं।

खबरों कि मानें तो डॉन फिल्म के बाद शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के बीच अफेयर के चर्चे हुए थे लेकिन गौरी ने इन बातों को इग्नोर कर समय रहते अपने पति को संभाल कर अपना घर टूटने से बचा लिया था।

प्रियंका के साथ अफेयर की खबरों पर शाहरुख ने कभी कोई बयान नहीं दिया था। इस हैपी फैमिली में अबराम के आने के बाद से प्यार और भी बढ़ गया है। शाहरुख और गौरी की जोड़ी आज भी बेहद परफेक्‍ट मानी जाती है। शाहरुख जहां फिल्‍म स्‍टार के रूप में स्‍थापित हैं, वहीं गौरी इंटीरियर डिजाइनर में शोहरत कमा रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More