Birthday Special : इन 5 फिल्मों से सुपरस्टार बने शाहिद कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी इमेज और क्यूट लुक्स वाले शाहिद कपूर 39 साल के हो गए।

0

बॉलीवुड के चॉकलेटी इमेज और क्यूट लुक्स वाले शाहिद कपूर 39 साल के हो गए। बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद आज जिस मुकाम पर है उसके लिए उन्होंने लगातार कड़ी मेहतन की है।

शाहिद कपूर के जन्मदिन पर हम आपको उनके 5 सर्वश्रेष्ठ किरदारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

इश्क विश्क (2003)-

शाहिद कपूर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह एक रोमांटिक फिल्म थी। दर्शकों को इस फिल्म में शाहिद का काम बहुत पसंद आया था। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का अवार्ड भी मिला था।

विवाह (2006)-

इस फिल्म में शाहिद और अमृता राव की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सूरज बड़जात्या की यह पारिवारिक फिल्म थी जिसे अपनी साधारण कहानी के चलते काफी पसंद किया गया था।

जब वी मेट (2007)-

जब वी मेट में शाहिद ने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था। कुछ ​मुश्किलों से भागते हुए उसकी मुलाकात गीत से होती है जिससे उसकी दुनिया बदल जाती है।

हैदर (2014)-

इस फिल्म को शाहिद की बेस्ट फिल्म माना जाता है। हैदर शेक्सपियर के नाटक ‘हैमलेट’ पर आधारित है। इसमें शाहीद के ​एक्टिंग काबिलेतारीफ रही। इस फिल्म से उन्होंने साबित कर दिया कि वह सुपरस्टार बनने का दमखम रखते हैं। उन्हें फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवॉर्ड से नवाजा गया।

कबीर सिंह (2019)-

इस फिल्म में शाहिद ने एक जिद्दी और अड़ियल व्यक्ति का किरदार निभाया था जो अपने रवैये से अपनी जिंदगी चौपट करने में लगा रहता है लेकिन वह प्रीति से इतना ज्यादा प्यार करता है कि उसकी जिंदगी आखिर में संभल जाती है।

यह भी पढ़ें: भंसाली के साथ काम करना सम्मान की बात : शाहिद कपूर

यह भी पढें: इस सवाल पर भड़क गये शाहिद कपूर, कहा- कुछ और नहीं है पूछने को

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More