योगी सरकार के खिलाफ सपा का ‘पोल खोल’ अभियान

0

समाजवादी पार्टी (सपा) केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को घेरने के लिए आक्रामण रणनीति बना रही है। इसकी झलक 1 अक्टूबर को राज्य के हर तहसील पर होने वाले सपा के प्रदर्शन में दिखेगी।

दरअसल यूपी में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरने के लिए सपा और कांग्रेस लगातार सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेर रही है।

इस बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 1 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाने जा रहे हैं।

‘युवा कार्यकर्ता खोले बीजेपी की पोल’-

इस अभियान के तहत सपा ने सरकार को आंकड़ों पर घेरने का प्लान बनाया है और इसकी जिम्मेदारी युवाओं को दी है। पार्टी का निर्देश है कि युवा बीजेपी के दावों पर तथ्यों के साथ आक्रामक होकर बोलें।

इसके लिए युवा कार्यकर्ता तथ्यों और आंकड़ों से खुद को मजबूत करें। बीजेपी को बहस के लिए चुनौती दें और उनकी पोल खोलें।

साथ ही वर्करों को भरोसा दिया जाएगा कि सत्ता से दूर रहने पर निराश नहीं होना है। 2022 में फिर से पार्टी सत्ता में लौटेगी, ऐसा तर्क दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा में उपचुनाव का ऐलान

यह भी पढ़ें: BSP विधायक तोड़ने पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More