उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा में उपचुनाव का ऐलान

0

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा में उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक इन सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा ज​बकि 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

यूपी चुनाव वाले जिलों में आचार संहिता लागू-

उत्तर प्रदेश में होने वाले 11 विधानसभा में उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव वाले जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

अब चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद अब तबादले होंगे।

कोई गठबंधन नहीं-

11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कई सीटों पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यक्रम घोषित होने के बाद प्रत्याशियों का ऐलान करेगी।

इन चुनाव के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा किसी दल ने गठबंधन नहीं किया है।

महाराष्ट्र, हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव-

महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी बिगुल बज गया है। दोनों राज्यों में एक ही दिन मतदान और मतगणना होंगे। 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने बताया सुनील अरोड़ा ने 18 राज्य की 64 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की। सा​थ ही राजनीतिक दलों से प्रचार में प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव का ऐलान, जसवंतनगर से ही लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

यह भी पढ़ें: पार्टियों ने उपचुनाव जीतने के लिए कसी कमर, लक्ष्य विधानसभा चुनाव 2022

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More