शिवपाल सिंह यादव का ऐलान, जसवंतनगर से ही लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

0

समाजवादी पार्टी (सपा) ने इटावा के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष​ शिवपाल सिंह यादव ने अपनी आगे की तैयारी शुरू कर दी है।

समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में शिवपाल सिंह यादव के जसवंतनगर सीट से सपा विधायक को लेकर आपत्ति दर्ज कर दी है। माना जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष इस पर जल्द ही कोई फैसला ले सकते हैं।

प्रगतिशील समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में जसवंतनगर सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सपा ने उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की है।

जसवंतनगर है  शिवपाल का गढ़-

सपा के इस कदम पर अब शिवपाल ने ऐलान किया कि वह जसवंतनगर से ही चुनाव लड़ेंगे, चाहे समाजवादी पार्टी से मैदान में कोई दिग्गज उतरे या​ फिर किसी अन्य दल से कोई सूरमा।

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सैफई आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए साफ किया कि अगर चुनाव होते हैं तो वह जसवंतनगर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। जसवंतनगर उनका गढ़ है और यहां पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वालों की जमानत जब्त होगी।

शिवपाल सिंह ने कहा कि मैंने नेताजी के लिए चुनाव प्रचार किया है इ​सलिए उन्हें भी मेरे लिए चुनाव प्रचार करना चाहिए। उनका यह बयान तब आया है जब सपा प्रमुख द्वारा विधानसभा में उनके विधायक पद को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है और इस पर बहुत जल्द फैसला आने वाला है।

यह भी पढ़ें: प्रसपा ने दिए अखिलेश के साथ गठबंधन के संकेत, उपचुनाव लड़ने से इंकार

यह भी पढ़ें: यादव परिवार को झटका, योगी सरकार ने छीन लिया लोहिया ट्रस्ट

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More