कांग्रेस अध्यक्ष के कैंपेन में कैम्ब्रिज एनालिटिका शामिल : रविशंकर प्रसाद

0

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद(Ravi Shankar Prasad) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर डेटा फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाएं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि करीब 5 महीने पहले मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं, अब तक पार्टी ने इस पर चुप्पी क्यों साधे रखी? गौरतलब है कि जिस कैम्ब्रिज एनालिटिका फर्म को लेकर सियासी दलों में घमासान मचा हुआ है, उस पर चुनावों के लिए वोटर्स को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

39 भारतीयों की मौत के मुद्दे से भटकाने के लिए गढ़ी गई कहानी

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था कि इराक में 39 भारतीयों की मौत से ध्यान हटाने के लिए यह कहानी गढ़ी गई है। बुधवार को कैम्ब्रिज एनालिटिका और फेसबुक बिग डेटा लीक का मामला सामने आने के बाद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधा था।

Also Read : कैम्ब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट कांग्रेस नहीं बीजेपी है : सुरजेवाला

एकदूसरे पर लगा रहे आरोप

प्रसाद ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस 2019 के चुनावों के लिए कैम्ब्रिज एनालिटिका के संपर्क में थी। इसपर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कैम्ब्रिज एनालिटका की वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर दावा किया कि 2010 के बिहार चुनाव में बीजेपी ने इस एजेंसी की सेवाएं ली थीं।

बीजेपी का दावा, कांग्रेस है एनालिटिका की क्लाइंट

गुरुवार को प्रसाद(Ravi Shankar Prasad) ने आगे आरोप लगाया कि हम पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहेंगे कि राहुल गांधी की सोशल मीडिया कैंपेन में पूरी तरह से कैम्ब्रिज एनालिटिका शामिल है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस विवादित फर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की थी।

कांग्रेस दे स्पष्टीकरण

रविशंकर प्रसाद ने(Ravi Shankar Prasad) 5 महीने पहले की मीडिया रिपोर्ट्स की प्रतियों को दिखाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने इस कंपनी की सेवाएं नहीं लीं तो उसे सामने आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए था। राहुल गांधी के पलटवार पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इराक में भारतीयों की मौत पर राजनीति कर रही है।

नवभारत टाइम्स

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More