UP में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की हालत खराब : राहुल गांधी

0

आगरा में छात्रा को जिंदा जलाए जाने वाले मामले पर सियासत शुरु हो गई हैं। एक के बाद राजनीतिक दल सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सावलियां निशान लगा रहे हैं। पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव फिर उनकी पत्नी और कन्नौज सांसद डिंपल यादव ने ट्टीट करके प्रतिक्रिया जाहिर की थी।

उत्तर प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की हालत बहुत खराब

अब इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्टीट किया है। राहुल गांधी ने आगरा में छात्रा को जिंदा जलाए जाने वाली घटना को दिल दहला देने वाली घटना बताया। कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की हालत बहुत खराब है। सरेआम पढ़ने के लिए स्कूल जाने वाली बेटी को जिंदा जला दिया गया। प्रदेश की कानून व्यवस्था मुंह फैलाए देखती रही।

मायावती ने कहा कि …

मायावती ने आगरा की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मायावती ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो गए है।प्रदेश में लगातार महिलाओं से संबधित अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है। बेखौफ अपराधी सरेराह लड़की को जिंदा जला कर फरार हो जाते हैं सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है।

Also Read :  उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल, बेखौफ अपराधी : मायावती

प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गई है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।

डिंपल यादव ने कहा कि…

डिंपल यादव ने ट्वीट में लिखा है घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। घटना को बेदह दर्दनाक निंददनीय और शर्मनाक बताया है। डिंपल यादव ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि लिखा है कि आगरा की संजली की जान बचायी न जा सकी।

आज प्रदेश के हर माता पिता की मांग है कि उसको जलाकर मारने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा ना जाए और न ही कोई राजनीतिक बहाना बनाया जाये।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More