राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल, गृह मंत्रालय ने 15 दिन में मांगा जवाब

0

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दा गरमाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है।

राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी से शिकायत मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी नागरिकता पर नोटिस जारी किया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (MHA) ने राहुल गांधी से इस मामले में 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा, राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सवाल उठाने वाले सुब्रमण्यम स्वामी झूठे हैं।

2015 में लगाया था यह आरोप-

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, अपनी नागरिकता के सवाल पर सफाई राहुल गांधी सफाई दें।

दरअसल गांधी परिवार के मुखर आलोचक रहे डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने यह आरोप सबसे पहले साल 2015 में लगाया था। उसके बाद से वह इसे अक्सर दोहराते रहते हैं।

साल 2016 में राहुल गांधी ने बीजेपी नेता पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया था और दस्तावेजी सबूत लाकर आरोपों को साबित करने की चुनौती दी थी।

 

यह भी पढ़ें: पूर्व बीजेपी MLA राजू कागे का बयान – कुमारस्वामी 100 बार नहाएंगे तो भी भैंस ही दिखेंगे

यह भी पढ़ें: संघमित्रा का ऐलान, ‘गुंडों से भी बड़ी गुंडी हूं मैं’

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More