सूफियाना गानों के मशहूर गायक प्यारेलाल वडाली का निधन

0

सूफियाना गायकी के लिए दुनियाभर में मशहूर वडाली ब्रदर्स में से एक प्यारेलाल वडाली का अमृतसर (Amritsar) में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्यारेलाल अपने बड़े भाई पूरणचंद के साथ गाते थे। उनकी जोड़ी ने दुनियाभर में अपने अलहदा गायकी से एक अलग मुकाम बनाया था।

हाल ही में उन्होंने कंगना रणौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में रंगरेज मेरे….गाया था। यह नंबर बेहद हिट रहा था। प्यारेलाल कुछ वक्त से बीमार थे। इसलिए पूरणचंद अपने बेटे लखविंदर वडाली के साथ स्टेज शेयर कर रहे थे। लखविंदर भी क्लासिकल सिंगिंग का उभरता हुआ नाम हैं।

अंतिम संस्कार अमृतसर में

प्यारेलाल वडाली के निधन पर शोक में डूबा उनका परिवार। उनका अंतिम संस्कार अमृतसर के ‘गुरु की वडाली’ में किया जाएगा।

पंजाब की मिट्टी की खुशबू

वडाली ब्रदर्स शुरू से ही संगीत में रमे थे। उनके घर में ही संगीत का माहौल था। वो उसी संगीत घराने से थे जिससे उस्ताद बड़े गुलाम अली थे। इसे संगीत के क्षेत्र में पटियाला घराना कहा जाता है।
कहा जाता है कि वडाली ब्रदर्स फिल्मों में गाने से परहेज करते थे, लेकिन, रंगरेज गाने का जब उन्हें ऑफर मिला तो उन्होंने इनकार नहीं किया। बाद में ये गाना बेहद हिट हुआ।

तू माने या ना माने दिलदारा….

वडाली ब्रदर्स ने एक से बढ़कर एक सूफियाना नंबर्स गाए। दौर कोई भी रहा हो लेकिन उनका गाया ‘तू माने या ना माने दिलदारा, असां तो तेनू रब मनया…’ हमेशा हिट रहा है। आज भी ये यू ट्यूब पर खूब देखा और सुना जाता है। खासतौर पर युवाओं में उनका ये गीत बहुत पसंद किया जाता है।
हाल ही में लोगों की गुजारिश पर वडाली ब्रदर्स ने इस गाने में कुछ नए अंतरे और ठुमरी के अंंश जोड़े थे। इसके अलावा दमा दम मस्त कलंदर और आवां भी उनके हिट नंबर्स थे।

Dainik Bhaskar

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More