दिल्ली में सरेआम कत्ल! पहले की महिला की हत्या और फिर खुद को मार ली गोली

0

इस साल क्राइम डाटा में दिल्ली का नाम सबसे ऊपर दर्ज हो रहा है। दिल्ली में बीते कुछ महीने से एक के बाद एक कत्ल-ए-आम की घटनाएं देश को हैरत में डाल चुकी हैं। आज फिर दिल्ली की सड़क पर सरफिरे आरोपी ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद घटनास्थल से आरोपी एक  साधारण व्यक्ति की तरह निकल गया, मानो कुछ किया ही ना हो। इसके बाद जब पुलिस आरोपी को तलाशते हुए उसके घर पहुंची तो आरोपी भी छत पर मृत मिला। घर पहुंचते ही आरोपी ने भी खुद को गोली मार ली।

सड़क पर सरेआम महिला की हत्या 

घटना दिल्ली के डाबड़ी इलाके की है। यहां आरोपी आशीष ने 42 वर्षीय महिला रेनू की सरेआम सड़क पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी आशीष आराम से जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। मगर जब पुलिस आरोपी तक पहुंची तो आरोपी ने खुद को भी देसी कट्टे से गोली मार ली।

शादीशुदा थी मृतिका रेनु

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, रेनु गोयल शादीशुदा है। रेनु के पति बिल्डर हैं और उनके तीन बच्चे हैं। रेनु ने एक साल पहले ही जिम ज्वाइन किया था। जहां उसकी मुलाकात आरोपी आशीष से हो गई थी।

आरोपी और रेनु दोस्त थे

दिल्ली पुलिस के मुताबकि, आरोपी आशीष और रेनु पहले  से ही एक दूसरे को जानते थे। दोनों की मुलाकात एक साल पहले एक जिम में हुई थी, जहां दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच मिलना-जुलना भी था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक रेनु की हत्या करने की वजह साफ नहीं हो पा रही है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल  जब्त कर लिए हैं। इसके बाद ही हत्या की तस्वीर साफ हो पाएगी।

 

Also Read : पंचकोशी यात्रा पर निकले कांग्रेसी, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने किया शुभारंभ

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More