पंचकोशी यात्रा पर निकले कांग्रेसी, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने किया शुभारंभ

0

वाराणसी : कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में शुक्रवार को मंदिरों, काशी विश्वनाथ मंदिर व व्यास गद्दी का दर्शन पूजन का संकल्प लेकर कांग्रेसियों ने काशी की पंचक्रोशी यात्रा की शुरूआत की। अमन-चैन, आपसी सौहार्द और भाईचारे के संकल्प के साथ निकली इस धार्मिक यात्रा का शुभारम्भ कांग्रेस नेता व पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कराया। इस यात्रा में आम लोग भी शामिल हैं।

पंचकोशी यात्रा पर निकले कांग्रेसी

हर हर महादेव के उद्घोष के साथ कांग्रेस नेता पदयात्रा करते हुए पंचकोशी यात्रा के लिए निकले। पिपलानी कटरा स्थित हनुमान मंदिर, लोहटिया में बड़ा गणेश मंदिर, बाबा कालभैरव दर्शन करते हुए कांग्रेसी मणिकर्णिका घाट पहुंचे। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंचकर व्यासगद्दी पर शीश नवाया। यात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के अलावा कांग्रेस जिलाअध्क्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे समेत तमाम कांग्रेसी व नागरिक इस यात्रा में शामिल हैं।

पांच दिवसीय है पंचकोशी यात्रा

कांग्रेसियों की पंचकोसी यात्रा पांच दिवसीय है। पंचक्रोशी यात्रा पर निकले कांग्रेसजनों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मणिकर्णिका कुंड से यात्रा शुरू होने से पहले अजय राय ने कहाकि कांग्रेस की यह यात्रा भाईचारे, सौहार्द्र और विश्व कल्याण की कामना से की जा रही है। कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करती है। इस यात्रा में आम जन को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

सपरिवार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू 

गौरतलब है की बनारस मे कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू सपरिवार काशी की धार्मिक यात्रा पर आए हैं। गुरुवार को उन्होंने सपरिवार श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार मे हाजिरी लगाई। उन्होंने दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले बुधवार को सिद्धू ने संकटमोचन मंदिर और दुर्गाकुंड स्थित माता दुर्गा के दरबार में दर्शन-पूजन किया। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को परिवार के साथ काशी दर्शन के लिए पहुंचे थे।

 

Also Read : सूर्य प्रताप शाही ने किया किसान पाठशाला के मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More