शादी के बाद प्रियंका का ये है प्लान ?

0

प्र‍ियंका (Priyanka) चोपड़ा इन द‍िनों शादी की तैयार‍ियों में ब‍िजी हैं। द‍िसंबर के पहले हफ्ते में न‍िक जोनस के साथ प्र‍ियंका शादी करने जा रही हैं। लेकिन शादी के बाद प्र‍ियंका का हनीमून प्लान क्या है, इस पर अब तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि शादी के बाद प्रियंका की लंबी छुट्टियों के आधार पर उनके हनीमून पर जाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रिसेप्शन पार्टियों के लिए है या हनीमून के लिए

डेक्कन क्रोन‍िकल की एक र‍िपोर्ट के मुताब‍िक प्र‍ियंका शादी के बाद लंबी छुट्टी पर हैं। वैसे “पीसी” शादी के एक द‍िन पहले तक अपनी फिल्म “द स्काई इज प‍िंक” के सेट पर काम करते नजर आने वाली हैं। शादी के बाद 17 दिसंबर को इस फिल्म के सेट पर प्र‍ियंका की वापसी होगी। हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया है कि प्रियंका की ये छुट्टी शादी के बाद होने वाली रिसेप्शन पार्टियों के लिए है या हनीमून के लिए।

Also Read :  जेल में कैदियों की अय्याशी वाले मामले में जेल अधीक्षक सहित 6 निलंबित

र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक प्रियंका और निक की शादी की तारीख 2 और 3 द‍िसंबर है। शादी के बाद प्रियंका ने दो र‍िसेप्शन प्लान किए हैं। पहला र‍िसेप्शन मुंबई और दूसरा द‍िल्ली में होगा। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी।

29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया

प्रियंका और निक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर सकते हैं। खबर है कि दोनों हेलिकॉप्टर से वेडिंग प्लेस तक पहुंचेंगे। यहां एक हैलीपैड बनाया जाएगा। मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेस ने इस खबर की पुष्ट‍ि की है। सूत्रों का यह भी कहना है 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया गया है। ये 29 नवंबर को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मेद पैलेस लैंड करेगा। फिर 3 द‍िसंबर को इसकी वापसी होगी।

बॉलीवुड में शादियों के लिए भी जाना जाएगा

उधर, शादी से पहले प्र‍ियंका के मुंबई वाले घर पर खास सजावट की गई है। पूरे घर को लाइट्स से सजाया गया है। ये साल बॉलीवुड में शादियों के लिए भी जाना जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More