नहीं देखा ऐसा कमजोर और कायर प्रधानमंत्री : प्रियंका गांधी 

0

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक कर जीत के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, इस अभियान में उनको बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ मिला है। प्रियंका ने आज प्रतापगढ़ में  जनसभा के दौरान भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमकर तंज कसे।

राजनीतिक शक्ति टीवी पर दिखने से नहीं आती:

इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखने से नहीं आती है।’

पीएम मोदी के वादों पर उठाये सवाल:

इसके अलावा प्रियंका ने संबोधन के दौरान कहा कि, जब भाजपा के प्रत्याशी आपके बीच आएं तो पूछिए कि पांच साल में हमारे लिए क्या किया?

Read Also: दिग्विजय सिंह के दस सवालों का एक जवाब, पीएम मोदी ‘फेल’

उन्होंने कहा, ‘5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी थी, तो वादा किया था कि 15 लाख रुपए देंगे। दिए क्या? कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, उसके बजाय 5 करोड़ रोजगार घटा दिया। आपसे कहा था नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नहीं आया, आपको इस सरकार ने धोखा दिया है।’

किसानों के हालतों पर केंद्र सरकार पर उठाये सवाल:

इसके अलावा प्रियंका ने मोदी सरकार में किसानों के हाल पर कहा कि हाल ही में किसान सम्मान योजना निकाली है, भाजपा ने दो दो हजार का लॉलीपॉप दे रही है। 5 सालों तक तो किसानों को नकार दिया, फिर ये किसान अपमान योजना।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More