विदेशी बाबू के साथ जल्द सगाई कर सकती है देशी गर्ल!

0

प्रियंका चोपड़ा के फैन को शायद ये खबर अच्छी न लगे। प्रियंका चोपड़ा जल्द सगाई कर रही है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार जल्द ही प्रियंका चोपड़ा अपने ये दस साल छोटे निक जोनस से सगाई कर सकती है।

अफेयर को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं

फिलहाल निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं.प्रियंका चोपड़ा अपने से 10 साल छोटे निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं। फिल्म फेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस साल वो निक जोनस के साथ सगाई कर सकती हैं। सगाई जुलाई या अगस्त महीने में हो सकती है। एक एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका का करियर काफी सुरक्षित है।

Also Read :  यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

वो मनोरंजन जगत के लिए मशहूर और भरोसेमंद चेहरा हैं। फिलहाल सलमान खान के साथ “भारत” उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट है। उन्होंने पिछली कुछ फिल्मों में नायक की जगह मुख्य भूमिका में नजर आईं। अब प्रियंका शादी के बारे में प्लानिंग कर रही हैं।

निक भारत आकर उनकी मां और परिवार से मिलें

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका, निक के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहती हैं। वो चाहती थीं कि निक भारत आकर उनकी मां और परिवार से मिलें। 21 जून को निक मुंबई पहुंचे। हालांकि प्रियंका की ओर से इस रिश्ते को महज “दोस्ती” बताया गया पर दोनों की केमिस्ट्री में अलग कहानी नजर आ रही है।

निक अपने सोशल पेज पर लगातार प्रियंका के वीडियो-फोटो शेयर कर रहे हैं। दोनों के बीच कमेंट भी हो रही है। पिछले दिनों निक को लेकर प्रियंका डिनर पर भी गईं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे “डिनर डेट” करार दिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More