यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

0

आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए। भारत बचाओ आंदोलन के तहत राजधानी लखनऊ के गांधी भवन पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां (lathicharge) बरसाई।

किसानों की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता विधान सभा का घेराव करने के लिए कूच कर दिया।

lathicharge

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर बढ़ता देख पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

lathicharge

विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। किसानों के विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे।

lathicharg

प्रदर्शन को उग्र होता देख पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। पुलिस के लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More