देशी गर्ल प्रियंका ने आकाश अंबानी और श्लोका को दी बधाई

0

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोन्स के साथ गोवा वेकेशन से वापस लौट आई हैं। प्रियंका के वापस लौटने का कारण कुछ और नहीं बल्कि देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की प्री मेहंदी सेरेमनी अटैंड करना था।

आकाश और श्लोका आपको बधाई हो…

बुधवार की रात प्रियंका अपने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड और अमेरिकी सिंगर निक के साथ फंक्शन में पहुंची। प्रियंका ने इस मौके पर हैपी कपल के साथ फोटो क्लिक करवाई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आकाश और श्लोका आपको बधाई हो।

priyanka nic

Also Read :  पासपोर्ट मामला : तन्वी को आज पासपोर्ट विभाग भेजेगा नोटिस

बहुत ही ब्यूटीफुल सेरेमनी थी। इतना ही नहीं प्रियंका ने गाना शेयर करते हुए लिखा मेहंदी है रचने वाली….लव यू बोथ।’ प्रियंका, निक जोन्स और प्रियंका की मां मधू चोपड़ा की पार्टी के बाहर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

पार्टी के बाद दोनों ने इस बात से इंकार कर दिया

खबरों की मानें तो प्रियंका के साथ निक जोन्स भी अंबानी पार्टी का हिस्सा थे, लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि पार्टी के बाद दोनों ने इस बात से इंकार कर दिया। खैर, कुछ भी कहो काफी टाइम से प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स ट्रेडिंग कपल लिस्ट में टॉप पर हैं।

nick-priyanka

इन दिनों 25 साल के निक जोन्स प्रियंका चोपड़ा के साथ इंडिया घूमते नजर आ रहे हैं। देसी गर्ल प्रियंका और उनकी फैमिली के साथ निक गोवा वेकेशन में भी साथ नजर आए थे। दोनों की साथ में तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फिलहाल तो दोनों की सगाई की खबरें जोरों पर हैं।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More