महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने वाला पुजारी गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के आनंदेश्वर धाम मंदिर में महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने वाले पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आस्था का ढोंग करने वाला यह पुजारी मंदिर में महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाता था। पुलिस पुजारी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर रही है।

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में माता वैभव लक्ष्मी का भी मंदिर है। इसका पुजारी जितेंद्र मंदिर में दर्शन करने वाली महिलाओं का पूजा करते समय अश्लील वीडियो बनाता था। शनिवार को वीडियो बनाते समय महिला के पति विजय ने उसे देख लिया। इसके बाद विजय के शोर मचाने पर लोगों ने पुजारी को पकड़ लिया। पुलिस ने शिकायत पर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र के मोबाइल में कई महिलाओं के वीडियो और फोटो मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More