29 अक्टूबर को योगी के मंत्रिमंडल में हो सकता है बड़ा फेरबदल

0

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोमवार यानि 29 अक्टूबर बहुत अहम दिन साबित होने वाला है। दरअसल, सोमवार को योगी सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार हो सकता है। इसके लिए राजभवन (RajBhawan) में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां बहुत जोरों पर हैं।

सोमवार को 11 बजे के करीब राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार भाजपा हाईकमान ने सोमवार को सभी मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों को राजधानी लखनऊ में ही रहने के आदेश दिए हैं।

Also Read : PHOTOS : अनुष्का ने विराट के लिए रखा पहला करवा चौथ का व्रत, शेयर की फोटोज

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क में सरकार और आरएसएस के नेताओं के साथ समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में सरकार का फीडबैक लिया गया था। शाह के दौरे के साथ ही मंत्रीमंडल में विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी।

मंत्रियों पर भी गिर सकती है गाज

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और सुरेश खन्ना का नाम कार्यकर्ताओं की चाहत और लोकप्रियता के हिसाब से सबसे ऊपर है। बृजेश पाठक, सुरेश राणा, स्वतंत्र देव सिंह और महेंद्र सिंह सरीखे मंत्री कार्यकर्ताओं में भी लोकप्रिय हैं, और इनके काम को सराहा जा रहा है।

उम्मीद जताई जा रही है कि अच्छा काम करने वाले स्वतंत्र प्रभार के मंत्रियों को कैबिनेट का दर्जा दिया जा सकता है। जबकि कई मंत्रियों से संगठन खुश नहीं है। ऐसे मंत्रियों पर या तो गाज गिर सकती है या फिर उनके विभागों में छंटनी की जा सकती है।

बैठक में योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार

अमित शाह के दरबार में कई मंत्रियों पर चाबुक चल सकता है व कई मंत्रियों पर गाज गिर सकती है तो कुछ नए लोगों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। जिनका काम काबिले तारीफ रहा है, उन्हें शाबाशी देते हुए कद बढ़ाया जा सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More