प्रकाश राज : ‘काला’ का कावेरी जल विवाद से क्या लेना देना है?

0

आये दिन अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता प्रकाश (prakash) राज फिर सुखियों में आ गए है।  प्रकाश राज ने कहा है कि फिल्म काला का कावेरी विवाद से क्या लेना देना है।प्रकाश राज ने रजनीकांत की फिल्म काला के प्रतिबंध का विरोध जताया है।

prakash tweet

भाजपा ने पद्मावत के साथ भी यही किया…

इस दौरान प्रकाश राज ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रकाश राज ने रजनीकांत की फिल्म काला को समर्थन दिया है। प्रकाश राज ने ट्वीट करके कहा है कि काला फिल्म को कावेरी जल विवाद से जोड़कर प्रतिबंध लगाने के प्रयास किये जा रहे है।

Also Read :  ‘आप’ के कपिल को मिल सकता है भाजपा का सहारा!

प्रकाश राज ने अपने पर ट्वीट में लिखा है कि ‘फिल्म ‘काला’ का कावेरी जल विवाद से क्या लेना देना है? आखिर फिल्म जगत को ही हमेशा निशाने पर क्यों लिया जाता है? क्या जेडीएस और कांग्रेस लोगों को कानून अपने हाथ में लेने देंगे जैस बीजेपी ने ‘पद्मावत’ के साथ किया था या कॉमन मैन के राइट ऑफ चॉइस को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट का बयान निराशाजनक है

‘ दरअसल रजनीकांत ने कावेरी जल विवाद पर बयान दिया था कि तमिलनाडु को कावेरी का कम पानी दिए जाने का सुप्रीम कोर्ट का बयान निराशाजनक है। इस बयान के बाद कर्नाटक के कुछ संगठन रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ के प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More