समाजवादी पार्टी में शामिल हुई पूनम सिन्हा, डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता

0

भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ हाल ही में कांग्रेस का हाथ थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। डिंपल यादव ने पूनम सिन्हा को सपा की सदस्यता दिलायी।

काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी जॉइन कर सकती हैं। पार्टी की सदस्यता ​हासिल करने के बाद यह चर्चा तेज है कि पूनम सपा के टिकट पर लखनऊ लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।

राजनाथ सिंह को दे सकती हैं टक्कर-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पत्नी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन से सपा के टिकट पर लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस सीट से अपना कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। ऐसे में पूनम सिन्हा का ​सीधा मुकाबला गृह मंत्री राजनाथ सिंह से होगा।

कांग्रेस ने लखनऊ लोकसभा सीट से अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि पार्टी पूनम सिन्हा को चुनाव में समर्थन देगी। कांग्रेस की तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनऊ लोकसभा सीट पर मुकबला राजनाथ सिंह और पूनम सिन्हा के बीच होगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम देंगी राजनाथ सिंह को चुनौती

यह भी पढ़ें: PM पर तंज कसते हुए बिरयानी से ढोकले पर आये ओवैसी!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More