PM मोदी ने किया ‘कृषि उन्नति’ मेले का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के पूसा कैंपस में ‘’कृषि उन्नति’’ मेले का उद्घाटन किया। यह मेला राजधानी के पूसा कैंपस में आयोजित हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने किसान सुविधा एप भी लांच किया। इसमें किसानों को मदद पहुंचाने संबंधी सभी सुविधाओं की जानकारी मौजूद हैं।
इस मौके पर पीएम ने कहा कि बजट 2016-17 में हमनें पांच लाख तालाब बनाने का लक्ष्य तय किया है। मेले को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार कृषि क्षेत्र को एक अलग नजरिए से विकसित करने की दिशा में हमारी सरकार प्रयास कर रही है। भारत के पूर्वी हिस्से से दूसरी कृषि क्रांति कैसे हो इस दिशा में हम कदम बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री @narendramodi किसान उन्नत्ति मेले में कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान करते हुए – https://t.co/GBZbvmNpfO pic.twitter.com/UvFfBqL5eb
— BJP (@BJP4India) March 19, 2016
यह मेला तीन दिनों के लिए दिल्ली में आयोजित हो रहा है। इस मेले का मकसद नई कृषि तकनीक से संबंधित जानकारी किसानों को मुहैया करवाना है जिसकी मदद से किसान अपनी आमदनी को कुछ साल में दोगुना कर सके।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस कृषि उन्नति मेले में सरकारी एवं निजी कंपनियां 600 स्टॉल लगाएंगी। इसके लिए कृषि मंत्रालय की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। इस मेले में किसानों को जागरुक करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्हें देश में वर्तमान समय मौजूद नई आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी से अवगत कराया जाएगा।