आतंकी हाफिज सईद तीन महीने और रहेगा नजरबंद

0

2008 में हुए मुंबई हमले का मास्टर माइंड आतंकी हाफिज सईद की नजरबंदी को पाकिस्तान सरकार ने तीन महीने और बढ़ा दी है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। सईद को पाकिस्तान में स्वतंत्र रहने के कई वर्षों बाद जनवरी में नजरबंद किया गया था।

Also read: अमेरिका ने यूरोप यात्रा अलर्ट जारी किया

प्रांतीय पंजाब सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक क्षेत्रीय प्रशासन ने सईद के प्रतिबंधों को बढ़ाने का फैसला लिया था, लेकिन इसके बढ़ाने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा हाफिज सईद की नजरबंदी की अवधि रविवार की रात समाप्त हो गई थी और इसकी अवधि तीन महीने और बढ़ा दी गई है।

सईद का स्वतंत्र रहना अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में कड़वाहट आने का प्रमुख मुद्दा बन गया था। अमेरिका ने जमात-उद-दावा के प्रमुख सईद की गिरफ्तारी को लेकर एक करोड़ डॉलर की पेशकश की थी। अमेरिकी दबाव के बाद पाकिस्तान ने हाफिज सईद को नजरबंद कर दिया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More