ट्वीटर पर राष्ट्रपिता की विरासत को याद किया गया

0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती पर कमल हासन, किरन बेदी, अनिल कपूर और अनुष्का कपूर ने उनकी विरासत को याद किया। गुजरात के पोरबंदर में पुतलीबाई के घर 2 अक्टूबर 1869 को जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी का जन्मदिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Also read : जब चिकित्सक ने दी… ‘बापू को गोमांस का सूप’ पीने की सलाह

अनुयायियों के बीच वह ‘महात्मा’ के नाम से जाने जाते हैं

गांधी विश्वभर में अपने निष्क्रिय प्रतिरोध के अहिंसक दर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके कई अनुयायियों के बीच वह ‘महात्मा’ के नाम से जाने जाते हैं।

also read प्रो कबड्डी लीग : घर में थलाइवाज की हार की हैट्रिक

महात्मा को याद करते इन्होंने ट्वीट किया :

शेखर कपूर : उन्होंने लोगों से उनकी पूजा करने को नहीं कहा, ना ही उन्होंने दीवार पर उनके चित्र लगाने को कहा। उन्होंने हमें सादगी, भाईचारे और गैर भौतिकवाद सिखाया और हम विफल रहे।

कमल हासन : पहले वे आपको नजरअंदाज करते हैं, फिर वह आप पर हंसते हैं, फिर वे आपसे लड़ते हैं और फिर आप जीतते हैं- गांधी जी। उनके शब्दों में वह ताकत है, जिसकी हमें अभी जरूरत है।

किरन बेदी : बापू जी की स्मृति को सलाम करती हूं, उन्होंने शांति के माध्यम से एक साम्राज्य को हरा दिया।

अनुपम खेर : दो महान नेताओं का जन्म आज ही के दिन हुआ था। दोनों ने मेरे जीवन को विभिन्न तरीकों से प्रभावित किया। गांधीजी, लाल बहादुर शास्त्री।

काजोल : यह शांति के लिए एक अच्छा दिन है। गांधी जयंती की सबको शुभकामनाएं!

महात्मा गांधी के जयंती पर सुबह से ही ट्वीटर पर #GandhiJayanti हैश टैग से ट्रेड कर रहा था कलाकारो से लेकर राजनीति दलो के लोगो में गांधी जी को याद करने की होड रही , साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जी को भी याद किया गया ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More