…तो राजभर की पार्टी यूपी की 80 सीटों पर उतारेंगी प्रत्याशी

0

बस्ती में योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान करके सियासी हलचल बढ़ा दी है।  राजभर ने ऐलान किया है कि अगर उनकी पार्टी सुभासपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 

राजभर ने कहा सपा और बसपा के साथ बिना गठबंधन किए अकेल दम पर भासपा अपने उम्मीदवारों को चुनाव में उतारेगी। कमल को उखाड़ फेंकने के लिए पहले ही साईकिल पर सवार हाथी देख भाजपा की मुश्किलें बढ़ी थी। अब भाजपा खुद सहयोगी दल भासपा के बगावती तेवरों ने भारतीय जनता पार्टी पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Also Read :  धमाल मचा रहा है खेसारी लाल यादव का सॉग ” तिरंगे के सम्मान में”

हमेशा से अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की एक घोषणा ने भाजपा की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। राजभर की पार्टी अब बड़ा झटका देने की तैयारी में है। ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा को दो टूक चेतावनी दी है। राजभर की पार्टी बिना किसी दल को साथ लिए अकेले दम पर आगामी लोकसभा चुनाव 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि भासपा पहले से अकेले दम पर चुनाव लड़ती रही है। उत्तरप्रदेश की 80 सीटों पर भासपा अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। जैसा कि मंत्री जी ने बस्ती में घोषणा। लंबे समय से भाजपा को समझाने की कोशिश कर रहे है 27 प्रतिशत आरक्षण का वर्गीकरण किया जाए। भासपा और भाजपा का गठबंधन सिंद्गातों और नीतियों पर हुआ था। काफी समय से पार्टी से 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग की जा रही है। 27 प्रतिशत आरक्षण का वार्गीकरण नही किया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों पर भासपा अपना प्रत्याशी उतारेगी।

सपा और बसपा दे रही है पांच सीट

सुभासपा राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि अगर सुभासपा गठबंधन में शामिल होती है तो पार्टी को पांच सीटें मिलने को तैयार है। सपा औऱ बसपा दो सीटें मिल रही है।  बाकी सीट सपा और बसपा त्याग करके पांच सीटें देने तक तैयार है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More