अरे वाह, एक मिनट में 6 नारियल दांत से छीलकर पी गया पानी

0

वैसे तो नारियल को छीलने में अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। घर में रखे सभी औजार प्रयोग करने के बाद भी एक नारियल को छीलना काफी मुश्किल काम है। लेकिन हापुड़ के रहने वाले एक शख्स के लिए यह सेकंडों का काम है. वह भी बिना किसी औजार की मदद लिए।

also read : DJ की आवाज से परेशान हुए उद्धव, सील हुआ रिजॉर्ट

कोकोनट बॉय के नाम से मशहूर अजय

हापुड़ जनपद के सपनावत गांव के रहने वाले अजय सिसोदिया को लोग कोकोनट बॉय के नाम से मशहूर हैं। अजय चंद सेकंडों में ही नारियल को दांतों से छीलकर उसका पानी पी जाते हैं। अजय ने ईटीवी के कैमरे के सामने ही एक मिनट में 6 नारियल को अपने दांतों से छील दिया और उसका पानी पी गया। कोकोनट बॉय अजय ने बताया कि टीवी पर एक शो देखने के बाद उन्‍होनें दांतों से नारियल छीलने की शुरूआत की थी। जिसके बाद घर में कभी भी इडली या डोसा बनता तो उसके साथ चटनी बनाने के लिए नारियल घर आता था। तो वे अपने दांतों से ही छीलकर उसे फोड़ते थे। अब वे एक मिनट में 6 नारियल अपने दांतों से छीलकर फोड़ देते हैं।

Also Read: साल 2017: अर्श से फर्श पर गिरी समाजवादी पार्टी

अजय के दांतों से नारियल छीलने की चर्चा क्षेत्र में

अजय फिलहाल बीए की पढाई कर रहे हैं और गांव में ही रहते हैं। अजय द्वारा दांतों से नारियल छीलने की चर्चा से क्षेत्र के लोग अब उन्‍हे कोकोनट बॉय कहने लगे हैं। अजय की मां रजनी देवी का कहना है कि टीवी पर शो देखकर कई सालों से ये इसी तरह नारियल को अपने दांतों से छील रहा है।

साभार: ( news18)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More