बाढ़ से डूब रहीं है करोड़ों की सम्पत्ति

0

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट आथॉरटी ने खुलासा किया है कि देश में जनहानि के साथ ही धन हानि भी बहुत होती है। डिजास्टर मैनेजमेंट  के मुताबिक देश में बाढ़ से अब तक 621 लोग अपनी जान गवा चुके है। भारत में 14 राज्यों के दस हजार से अधिक गांव बाढ़ की तबाही की मार झेल रहे है। इतना ही नहीं 44 हजार 682 घर बाढ़ कर शिकार हो चुके है। एक करोड़ से भी अधिक लोग बाढ़ से जीवन और मृत के बीच की लड़ाई लड़ रहे है।

read more :  आज के दिन क्रैश हुआ था नेताजी का प्लेन

सेंट्रल वॉटर कमीशन और मिनीस्टरी और मीनिस्टरी वॉटर रिसोर्स के मुताबिक वर्ष 1953 से 2013 तक बाढ़ की वजह से देश की कम से कम 2 लाख 32 हज़ार करोड़ रुपये की संपत्ति बर्बाद हो चुकी है । बाढ़ की मार झेल रहे किसानों को खेत उजड़ चुके है और फसलें बर्बाद हो गयी। इन 60 वर्षों में किसानों की 66 हज़ार करोड़ रुपये की फसल बाढ़ में बह गई ये वो सरकारी आंकड़े हैं जो हक़ीक़त से कुछ कम नज़र आ रहे हैं ज़मीनी स्तर पर होने वाला नुकसान इससे ज़्यादा भी हो सकता है।

read more:  भक्ति सीरियलों में अब वो दम नहीं…

बाढ़ की वजह से 2 लाख 32 हज़ार करोड़ रूपये की रकम पानी में डूब गई इस रकम से देश में एम्स जैसे 52 बड़े अस्पताल बनाए जा सकते हैं। इतनी रकम से देश में लगभग 8 करोड़ टॉलेट बन सकते हैं। देश में 12 हज़ार 800 से ज़्यादा स्कूलों का निर्माण किया जा सकता है। सरकार ने वर्ष 2016-17 में मनरेगा के लिए 38 हज़ार 500 करोड़ रूपये का बजट तैयार किया है इस हिसाब से ये रकम मनरेगा का पांच साल का बजट है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More