भक्ति सीरियलों में अब वो दम नहीं…

0

एक वक्त था जब रामायण या अन्य भक्ति सीरियल के शुरू होने के पहले लोग नहा धोकर टीवी के सामने ‘धूपबत्ती’ जलाकर बैठ जाते थे। ये उन दर्शकों की महज दिनचर्या का हिस्सा न होकर उनकी आस्था से जुड़ जाता था। शायद यही वजह है कि लोग किरदार निभाने वाले व्यक्ति में इतना खो जाते थे कि मानो वे ‘साक्षात’ ‘राम’ के ‘दर्शन’ कर रहे हो। लेकिन अब वक्त इतना बदल चुका है कि लोगो का रूझान धर्मिक और ऐतिहातिक सीरियलों से कम हो गया है।

सीरियल आ रहे हैं जिनके लिए दर्शक ‘इतिहास’ बन गए

कुछ साल पहले बुद्धू बक्से पर एक ट्रेंड शुरू हुआ। धर्म और इतिहास के खजाने में गहरे घुस कर कुछ ऐसे मोती निकाले गए जो टेलीविजन की मायावी दुनिया में टीआरपी भी दिला सकें। बेइंतेहा पैसा खर्च करके खेला गया ये जुआ काफी हद तक कामयाब भी रहा। लेकिन अब ऐसी थीम वाले सीरियल्स को दर्शकों का टोटा होने लगा है। अगर कुछ टॉप चैनलों पर नजर डालें, तो सोनी, स्टार प्लस, कलर्स और जी पर ही करीब 7 ऐसे सीरियल आ रहे हैं जिनके लिए दर्शक ‘इतिहास’ बन गए हैं ! अब सवाल है कि अगर धर्म और इतिहास, दर्शकों को रास नहीं आ रहा तो आ क्या रहा है? इसका जवाब छिपा है नागिन और ब्रह्मराक्षस जैसे सीरियल्स में जिन्हें टीवी के चंचल दर्शकों ने जमकर देखा और पसंद किया। नागिन सीजन वन तो इतना मशहूर हुआ कि शो के मेकर्स उसका दूसरा सीजन भी लेकर आए। वहीं ब्रह्मराक्षस को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। फिलहाल ये सीरियल बंद हो गया है।

शिव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना तो टीवी के सबसे बड़े स्टार

2011 से 2014 तक लाइफ ओके पर आने वाले सीरियल देवो के देव महादेव में भगवान शिव और पार्वती की कहानी को दिखाया गया था। ये शो इतना हिट हुआ कि 3 सालों तक चला। इस सीरियल में शिव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना तो टीवी के सबसे बड़े स्टार बन गए।

सि्दार्थ निगम का अभिनय लोगों को बेहद पंसद आ रहा था

2 साल पहले तक कलर्स चैनल पर आने वाला शो चक्रवर्तिन अशोक सम्राट भी काफी हिट शो था। ये शो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा था और टीआरपी की रेस में सबसे आगे था। अशोक के बचपन का किरदार निभाने वाले सि्दार्थ निगम का अभिनय लोगों को बेहद पंसद आ रहा था, बाद में मोहित रैना ने बड़े अशोक का किरदार निभाया था। 2013 में जीटीवी पर आने वाला शो जोधा अकबर भी काफी हिट था। जोधा और अकबर की प्रेम कहानी लोगों को बेहद पंसद आई। ये शो अक्सर टॉप 5 सीरियल्स में से एक रहता था। रोज रात को 8 बजे आने वाले इस शो के रिपीट टेलीकास्ट की टीआरपी भी अच्छी खासी थी। करीब 550 एपिसोड ऑनएयर होने के बाद 2015 में इस शो को बंद कर दिया गया।

read more :  कबड्डी लीग : इंटरजोन में गुजरात का बंगाल के साथ मैच ड्रॉ

लेकिन लोगों को ये रास नहीं आ रहे

पिछले एक साल में टीवी चैनलों पर आने वाले धार्मिक और ऐतिहासिक शो की बात करें, तो कोई भी सीरियल ऐसा नहीं है जो दर्शकों को बांधकर रख सके। फिलहाल सोनी, जी, कलर्स और स्टार प्लस जैसे बड़े चैनल पर कई ऐसे शोज आ रहे हैं, लेकिन लोगों को ये रास नहीं आ रहे।

महाभारत भी यूट्यूब पर देखना पसंद

आलम ये है कि टीवी से उबकर दर्शक फिर से 90 के दशक की थीम वाले सीरियल देख रहे हैं। लोग यूट्यूब पर विक्रम बैताल और अलिफ लैला जैसे शोज देख रहे हैं। यहां तक कि लोगों को 90 के दशक का रामायण और महाभारत भी यूट्यूब पर देखना पसंद आ रहा है।

कहानी को देखकर दर्शक भी बोर हो गए

रामानंद सागर के रामायण के बाद छोटे पर्दे पर कई बार रामायण की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जो प्यार पहली रामायण को मिला वो किसी को नहीं मिल सका। उसी तरह से महाभारत की कहानी को भी पर्दे पर कई बार दिखाने की कोशिश की गई। टीवी क्वीन एकता कपूर ने भी महाभारत बनाया, लेकिन उस पर भी दर्शकों की नजरें इनायत नहीं हुईं। आजकल कलर्स चैनल पर चंद्रकांता का प्रसारण हो रहा है, लेकिन 22 साल पहले दूरदर्शन पर आने वाला चंद्रकांता जितना हिट था, उसके सामने चंद्रकांता का ये नया संस्करण कुछ नहीं है। शायद बार-बार एक ही कहानी को देखकर दर्शक भी बोर हो गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More