17वीं सदी की चोरी हुई पेंटिंग इटली को सौंपी

0

मोरक्को के अधिकारियों ने 2014 में चोरी हुई 17वीं सदी  की एक पेंटिंग इटली को सौंप  दी। मीडिया  की रिपोर्ट के अनुसार, इस पेंटिंग की कीमत 60 लाख यूरो (69 लाख डॉलर) है। यह 2014 में इटली के मोडेना शहर के एक चर्च से चोरी हो गई थी और मोरक्को के कासाब्लांका शहर के बाजार में मिली थी।

कासाब्लांका में शनिवार को आयोजित एक समारोह में मोरक्को पुलिस ने ‘द स्किंवटर’ नामक पेंटिंग आधिकारिक रूप से मोरक्को में इटली के राजदूत को सौंप दी।

Also read : इस मंदिर में अपने आप होता है शिवलिंग का जलाभिषेक

17वीं शताब्दी की पेंटिंग इटली के मशहूर कलाकार जियोवानी फ्रांसिस्को बार्बेरी ने बनाई थी, जो गुएरसिनो के नाम से चर्चित थे। इसे मोरक्को के एक बड़े व्यापारी व कला संग्राहक ने 10 लाख डॉलर में खरीदा था।

व्यापारी द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मोरक्को की पुलिस ने इतालवी प्रशासन को भी इस संबंध में कुछ खुफिया जानकारी दी थी, जिसके आधार पर मोरक्को के एक प्रवासी को गिरफ्तार किया गया। उसी ने इटली से यह पेंटिंग चुराई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More