विधायक राजा भैया के खिलाफ बड़ा एक्शन, वोटिंग के दिन रहेंगे नजरबंद

0

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 6 मई (सोमवार) को मतदान होना है। संवेदनशील सीटों पर शांतिपूर्ण और निर्विघ्न चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने कुछ लोगों पर नजरबंद करने की कार्रवाई की है।

इस कड़ी में प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने कुंडा के विधायक जनसत्ता दल के मुखिया राघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत आठ प्रभावशाली लोगों को नजरबंद कर दिया है।

बाहुबली विधायक राजा भईया के साथ-साथ सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सपा नेता गुलशन यादव, जनसत्ता दल के अध्यक्ष आदि भी नजर बंद होंगे। ये लोग सिर्फ वोट देने बूथ तक जाएंगे। चुनाव अयोग को कुंडा में इन आठ प्रभावशाली लोगों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका थी।

UP की इन सीटों पर होगा चुनाव-

उत्तर प्रदेश में चुनावकर्मी आज संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। पांचवां चरण इसलिए भी बेहद दिलचस्प और महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें यूपी की सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है। 6 मई को जिन संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे, वे हैं- दोहरारा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कोशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराईच, कैसरगंज, बरगौंटा।

इनमें से चार सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में दो करोड़ 47 लाख से अधिक मतदाता 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सिविल पुलिस और पीएसी के अलावा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 238 कंपनियां तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 : थमा प्रचार का शोर, पांचवें चरण का मतदान कल

यह भी पढ़ें: VIDEO : केजरीवाल ने क्यों कहा – मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More