लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 मई को सुचारू मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस चरण का प्रचार 4 मई की शाम समाप्त हो गया। इस चरण में सात राज्यों के 51 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएगें।
उत्तर प्रदेश से 14 संसदीय सीटों, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल से 7-7, बिहार से 5 और झारखंड से चार सीटों के लिए मतदान होगा। जम्मू कश्मीर में लद्दाख तथा अंनतनाग निर्वाचन क्षेत्र के पुलवामा और शोपियां जिलों में भी मतदान होगा।
UP की इन सीटों पर होगा चुनाव-
उत्तर प्रदेश में चुनावकर्मी आज संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। पांचवां चरण इसलिए भी बेहद दिलचस्प और महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें यूपी की सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है। 6 मई को जिन संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे, वे हैं- दोहरारा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कोशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराईच, कैसरगंज, बरगौंटा।
इनमें से चार सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में दो करोड़ 47 लाख से अधिक मतदाता 182 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सिविल पुलिस और पीएसी के अलावा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 238 कंपनियां तैनात की गई हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल के गढ़ पहुंचे BJP चाणक्य, बोले – जनता की आस्था मोदी में है
यह भी पढ़ें: VIDEO : केजरीवाल ने क्यों कहा – मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है…
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)