दिल्ली में हल्की बारिश से पारा गिरा, मौसम हुआ कूल

0

राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के ठंडी हवा चलने और हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

अधिकारी ने बताया, “रविवार को दिनभर आंशिक बदली छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश की छींटे पड़ सकती हैं। सोमवार तक मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है।”

दिल्ली सफदरजंग वेधशाला में 11.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 9.8 मिलीमीटर, रिज पर 5.8 मिलीमीटर, अयानगर में 1.4 मिलीमीटर और पालम में 1.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से बह रही दक्षिण-पूर्वी हवा, हरियाणा में चक्रवाती स्थिति और पश्चिमी राजस्थान से आ रही गर्त राजधानी में अचानक बारिश होने का वजह बनी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Also read : कश्मीर में फिर लगा कर्फ्यू

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गई। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More