गुजरात चुनाव में किस्मत आजमाने जाएंगी : मायावती

0

मायावती ने गुजरात राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को राजकोट जाएंगी। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकायों चुनावों में अपेक्षित सफलता से उत्साहित मायावती राजकोट में रेसकोर्स ग्रांउड रमेश पारेख रंगदर्शन मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बसपा गुजरात में सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहां 9 और 14 दिसम्बर को दो चरणों में मतदान होगा।

 

Also Read:  जानवरों पर आया डीएम को प्यार, जल्द ही करेगीं ये इंतजाम

गुजरात जाने की अचानक बनाई योजना

इससे पहले बसपा अध्यक्ष की गुजरात में प्रचार करने की कोई योजना नहीं थी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक दिसम्बर को जयपुर में आयोजित रैली में भाग लेने का आवाह्नन किया था। यहां तक मायावती चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश भी नहीं गई थी। वहां उन्होंने पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा को चुनाव प्रचार के लिए भेजा था।

 

Also Read:  शशि कपूर का निधन , बॉलीवुड जगत में छाया गम का माहौल

 

बसपा ने किया अच्छा प्रदर्शन नगर पंचायत चुनाव में  

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में दो नगर निगमों में महापौर पद के प्रत्याशी की जीत से बसपा ने अपनी रणनीति ने बदलाव किया है। इस चुनाव में बसपा अध्यक्ष ने प्रचार अभियान में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बावजूद दलित और मुस्लिम वर्ग का पार्टी को व्यापक समर्थन मिला जिसकी बदौलत पार्टी नगर निगम,नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में सफल रही। मायावती ने पिछले महीने लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि गुजरात में कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे में आम सहमति नहीं बन सकी। इसलिये पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More