लखनऊ गठबंधन प्रत्याशी के लिए ‘शत्रुघ्न सिन्हा एंड फैमिली’ मांगेगी वोट

0

लखनऊ लोकसभा सीट पर 6 मई को चुनाव होना है। यहां सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से पूनम सिन्हा मैदान में है। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा इन दिनों प्रचार-प्रसार के कार्यक्रमों में जुटीं हुईं है। चुनावी प्रचार में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा भी उनका खूब साथ देकर ‘​पत्नी धर्म’ निभा रहें हैं।

चुनावी प्रचार के इस अभियान में अब पूनम सिन्हा का पूरा परिवार मैदान में उतर आया है। उनकी बेटी और बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोना​क्षी सिन्हा, उनके बेटे लव और कुश लखनऊ में रोड शो करेंगे। यह रोड शो शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी से निकलेगा।

 

भाजपा के पास करीब दो दशकों से है लखनऊ सीट-

पूनम सिन्हा के पति और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हा​थ थामा था। इसके बाद उन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है।

राजनाथ सिंह 2009 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से चुनाव जीते थे। मगर 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने लखनऊ से चुनाव लड़ाया और उन्होंने वहां भी जीत दर्ज की।

लखनऊ सीट भाजपा के पास करीब दो दशकों से है। इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें: सपा-बसपा-रालोद उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने लखनऊ से भरा नामांकन

यह भी पढ़ें: सपा कैंडिडेट को कोई सीरियसली नहीं ले रहा : प्रमोद कृष्णम

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More