लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी, ये कार्यक्रम रहेंगे ख़ास…

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ पहुँच चुकी हैं। प्रियंका आते ही यूपी कांग्रेस कार्यालय पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। बता दें कि प्रियंका यूपी में चार दिन के दौरे पर हैं। प्रशासन की मंजूरी के बाद प्रियंका यूपी में चार दिन ताबड़तोड़ सभाएं और रैलियां करेंगी। वे संगम नगर इलाहाबाद से गंगा के रास्ते पीएम मोदी के संसदीए क्षेत्र वाराणसी तक पहुंचेंगी। 

25 शर्तों के साथ मिली प्रियंका के दौरे को मंजूरी:

बता दें यूपी में चार दिन प्रियंका के दौरे को लेकर जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति मिली है। इसके साथ ही कई सारे नियम और शर्तें भी लगाई गयी हैं, इसके मुताबिक़ दस वाहन और चार लाउडस्पीकर को मंजूरी दी गयी हैं। वहीं प्रियंका जल मार्ग के जरिये यात्रा करेंगी, इसके लिए उनकी यात्रा में आठ स्टीमर की भी अनुमति दी गयी है। साथ में एक हाईटेक वातानुकूलित स्टीमर भी रहेगी। ये सभी स्टीमर भदोही के रामपुर गंगा घाट पहुंच चुकी हैं, वहीं लखनऊ से हाईटेक वैनिटी वैन भी प्रियंका के काफिले में शामिल रहेगी।

प्रियंका ने लखनऊ पहुंचे ही जारी किया लेटर:

लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने पत्र लिखकर यूपी की जनता से संवाद करने के लिए उनके दरवाजे पहुंचने की बात कही, युवा महिला मजदूर और किसानों की बातों को राजनैतिक गणित में दबा देने का लगाया आरोप, गंगा को सच्चाई और समानता का प्रतीक बताकर गंगा का सहारा लेकर लोगों से जुड़ने की बात कही।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ राहें भाजपा और बसपा को दे सकती हैं झटका!

ये है प्रियंका का कार्यक्रम:

19 मार्च को मिर्जापुर, मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार के दर्शन, भटौली से चन्द्रिका देवी मन्दिर, चुनार में रोड शो….

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More