लोकसभा चुनाव : छठे चरण का मतदान जारी, 59 सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

0

देश में चल रहे आम चुनाव के छठे चरण के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव तथा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 , हरियाणा की दस, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों और झारखंड की चार सीटों के लिए भी आज मतदान कराया जा रहा है।

979 उम्मीदवार चुनावी मैदान में-

इस चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है वहां दस करोड़ 17 लाख मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर मतदान के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं। इन सीटों पर कुल 979 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

इस चरण में जिन 59 संसदीय क्षेत्रों में मतदान कराया जा रहा है वह केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि 2014 में हुए आम चुनाव में पार्टी ने इनमें से 45 सीटें जीती थी।

भाजपा के अलावा आठ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने, दो सीटों पर कांग्रेस ने जबकि एक-एक सीट पर सपा और लोजपा ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर और फूलपुर पर लगीं सबकी निगाहें, ऐसा है सीटों का समीकरण

यह भी पढ़ें: त्रिकोणीय मुकाबले को दिल्ली तैयार, सात सीटों पर रविवार को मतदान

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More