केरल के त्रिमूर में RSS कार्यकर्ता की हत्या, हत्यारोपी फरार

0

केरल के त्रिसूर जिले में एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस घटना को आज रविवार को अंजाम दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मारे जाने वाले कार्यकर्ता का नाम पी. आनन्द बताया जा रहा है।
हमलावरों ने उनकी बाइक पर मारी टक्कर
आपको बता दें कि पी. आनन्द अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। तभी हत्या करने आए हमलावरों ने उनकी मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आनन्द सड़क पर गिर गये।
Also Read : सोशल मीडिया में वायरल हो रही ट्रैफिक पुलिस की हैवानियत
सड़क पर गिरते ही हमलावरों ने अपने साथ लाए धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमलावरों ने इतने दर्दनाक तरीके से वार किये थे कि उनकी हालात गंभीर हो गई थी।
घायल अवस्था में ले गये अस्पताल
आरएसएस कार्यकर्ता आनन्द को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उनकी मौत हो गई।
ALSO READ : पद्मावती: विवाद प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, कई पुलिस की हिरासत में…
पुलिस ने अनुसार, किसी जातीय दुश्मनी के चलते उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस हत्यारोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश लगातार कर रही हैं।
हत्या में कोई राजनीतिक रहस्य!
जिला एसएसपी पुलिस ने कहा, पुलिस अभी इस हत्या के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती है। और न ही अभी इस पर कोई स्पष्टता दिखा सकती है कि इस हत्या में कोई राजनीतिक रहस्य है या नहीं।
उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच लगाता जारी है और पुलिस की टीम जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। जिन्हें कठोर से कठोर सजा दी जायेगी।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More