पूर्व केंन्द्रीय मंत्री को मंदिर प्रशासन ने दर्शन करने से रोका

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को शनिवार की सुबह मंदिर प्रशासन ने सम्मुक विनायक के दर्शन से रोक दिया। उन्हें मंदिर में जाने की अनुमति ही नहीं दी गई। पुलिस वालों ने कहा कि मंदिर परिसर में जाने के लिए पूर्व अनुमति की जरूरत होती है। इस पर पूर्व मंत्री  साथ चल रहे लोगों ने विरोध भी जताया पर जितिन प्रसाद वहां से निकल गए।

JATIN

वह खुद ही इस मुद्दे पर निर्णय करेंगे

फिर धरोहर बचाओ समिति के पदाधिकारियों के साथ सरस्वती फाटक, नीलकंठ आदि इलाकों का भ्रमण कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। समिति के पदाधिकारियों से काफी देर तक मंत्रणा की, इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को संबोधित पत्रक भी समिति के लोगों ने उन्हें सौंपा जिस पर उन्होंने कहा कि यह पत्रक अध्यक्ष जी को दे दिया जाएगा, वह खुद ही इस मुद्दे पर निर्णय करेंगे। साथ ही वह इतना भरोसा दिला गए कि काशी की धरोहर को बचाने के लिए कांग्रेस से जो भी हो सकेगा वह करेगी।

JATIN1

Also Read :  अखिलेश और जयंत को है बसपा सुप्रीमो की ‘हां’ का इंतजार

नागरिकों के आंदोलन को पार्टी का समर्थन है।बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और संभावित यूपी प्रेसिडें जितिन प्रसाद शुक्रवार देर रात बनारस पहुंचे। वह 20 साल पुरानी ट्रांसपोर्ट नगर योजना में गई मोहनसराय व वैरवन आदि क्षेत्र के एक हजार से अधिक किसानों की जमीन वापसी के आंदोलन में शरीक होने आए हैं। ये आंदोलनकारी किसान गत 30 अप्रैल को दिल्ली जा कर राहुल गांधी से मिले थे, तभी कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों के हक में लड़ी जा रही लड़ाई को न केवल समर्थन दिया था, बल्कि यहां तक वादा किया था कि जल्द ही पार्टी का प्रतिनिधिन काशी जा कर प्रभावित किसानों से मिलेगा। इसी कड़ी में जितिन प्रसाद यहां पहुंचे, सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद वह शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए गए।

प्राचीन भवन को बारीकी से देखा और समझा

इसी दौरान विश्वनाथ कॉरिडोर व गंगा पाथ वे के लिए गिराए जा रहे मंदिरों और प्राचीन भवनों का निरीक्षण भी किया। धरोहर बचाओ समिति के पदाधिकारियों, विशालाक्षी मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी, विश्वनाथ मंदिर के मंहत परिवार के सदस्य राजेंद्र तिवारी बबलू, कृष्ण कुमार शर्मा, राज कपूर आदि ने उन्हें पूरे घटना क्रम की जानकारी दी।विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र का भ्रमण करते हुए जितिन प्रसाद ने हर उस मंदिर और प्राचीन भवव को बारीकी से देखा और समझा। धरोहर बचाओ समिति के राजनाथ तिवारी ने पत्रिका को बताया कि वे लोग खुद दिल्ली जा कर राहुल गांधी से मिलने वाले थे। यह संदेश उन तक पहुंचा दिया गया था।

भाजपा को उसकी औकात पता चल जाएगी

इसी बीच राहुल गांधी ने अपना दूत भेज कर न केवल आंदोलन को समर्थन दिया बल्कि खुद भी जमीनी हकीकत से वाकिफ हुए।इस बीच मीडिया से मुखातिब कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक चुनाव मील का पत्थर साबित होगा। विधानसभा चुनाव परिणाम देश की राजनीति की दिशा बदल देगा। कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश , राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बिहार चुनाव में भाजपा को उसकी औकात पता चल जाएगी। उन्होंने यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला, कहा कि साल भर में किया क्या है जो कर्नाटक जा कर उसका गुणगान करेंगे। जितिन प्रसाद ने यूपी व केंद्र की बीजेपी सरकरा को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More