कोरोना को मात देने के बाद जिंदगी की जंग हार गए झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी

0

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को कोरोना निगेटिव पाए जाने के एक दिन बाद शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमु) नेता ने दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के अनुसार, अंसारी की कोरोनोवायरस रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई थी। 73 वर्षीय नेता को हेमंत सोरेन की सरकार में इस साल जनवरी में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया।

उन्होंने ट्वीट में कहा, “सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूं। हाजी साहब ने झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और ²ढ़ विश्वास वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। ”

अंसारी का जन्म 1947 में देवघर जिले के पिपरा गांव में हुआ था। वह 1995 में पहली बार विधायक चुने गए। बाद में उन्हें 2000, 2009 और 2019 में फिर से चुना गया।

अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: विरोधी जितनी भी राजनीति कर लें, देश रुकने वाला नहीं : प्रधानमंत्री मोदी

यह भी पढ़ें: हाथरस रेप कांड: स्मृति ईरानी का जमकर विरोध, सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लहराई चूडियां

यह भी पढ़ें: हाथरथ: कुछ ही देर पीड़िता के परिजनों से मिलेंगे डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More