खेत में पड़ा मिला 3 साल के मासूम शव, शरीर पर थे चोट के निशान

0

राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में शनिवार सुबह तीन वर्षीय मासूम का शव राजा के खेत के नाम से जाना जाने वाले मैदान में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। आशका जताई जा रही है कि उसे बुरी तरह मारा गया है। मासूम की मा ने पति पर बच्चे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।हुसैनगंज निवासी संतोष कश्यप सब्जी विकेता है।

मिर्जा मंडी स्थित मायके में बच्चे साथ रहने चली गई

वह पत्‍‌नी खुशबू और बेटे ऋ षभ के साथ रहता था। करीब तीन महीने पहले खुशबू पति से झगड़ा कर चौक मिर्जा मंडी स्थित मायके में बच्चे साथ रहने चली गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गुरुवार को खुशबू बेटे को लेकर ठाकुरगंज के गढ़ी पीर खा राजा क्षेत्र निवासी अपनी बहन सोनी के यहा आई थी। दूसरे दिन शुक्रवार को सोनी के मोहल्ले में एक वैवाहिक कार्यक्रम था।

Also Read : सिविल सर्विस परीक्षा में UP के बेटे और बेटियों ने लहराया परचम

सोनी और उसके पति के साथ खुशबू भी बेटे को लेकर समारोह में शामिल होने गई। शादी समारोह से गायब हुआ बेटासमारोह में अचानक बेटा लापता हो गया। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन शनिवार सुबह वैवाहिक स्थल से 50 मीटर दूर राजा के खेत (मैदान) में पड़ा मासूम का शव पड़ा मिला। शव पर कई चोटों के निशान भी थे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

क्या कहना है पुलिस का ?सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, मृतक के मामा आशीष ने बहन खुसबू के ससुर श्यामलाल, सास कामिनी, पति संतोष, जेठानी राधा समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दी हत्या की तहरीर। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले भी खुसबू के ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

दैनिक जागरण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More