पूर्व पुलिस अधिकारी अमेरिकी नागरिक की हत्या के मामले में बरी

0

छह साल पुराने मामले में अमेरिकी अदालत ने पुलिस के पूर्व अधिकारी को अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक की पहले दर्जे की हत्या का दोषी नहीं पाया है। मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को आए फैसले के बाद प्रदर्शनकारी और कार्यकर्ता सैंट लुइस के अदालत परिसर के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्होंने शहर की ओर मार्च किया।

read more :  ‘अमित शाह करेंगे पार्टी में नए सिरे’ से शीर्ष पदों पर नियुक्ति

फैसले के बाद कुछ लोगों को प्रार्थना करते जबकि कुछ को ‘न्याय नहीं, शांति नहीं’ के संकेतक बोर्ड पकड़े और नारे लगाते देखा गया।

13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया

अधिकतर प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से हुए। सेंट लुइस पुलिस ने शुक्रवार शाम को कहा कि प्रदर्शनकारियों ने मेयर के घर पर पत्थर फेंके, उनकी खिड़कियां तोड़ी और पुलिस वाहन के शीशे तोड़ दिए।उन्होंने पुलिस पर पानी की बोतलें और अन्य सामान भी फेंके। इस दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

read more :  अरे भईया…ये क्या कह गये बीजेपी के मंत्री जी !

लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मिसोरी के गवर्नर एरिक ग्रेटेंस ने कहा, “मैं शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लोगों के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करूंगा लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम लोगों के जीवन, उनके घरों और समुदायों की रक्षा करेंगे।”

read more :  ‘अगर चिंता से बचने की खाते हैं दवा’ तो हो जाये सावधान…

उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी

गौरतलब है कि दिसंबर 2011 को सेंट लुइस के तत्कालीन पुलिसकर्मी स्टॉकले ने एंथनी लैमर स्मिथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।स्टॉकले ने कहा कि उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। उन्हें लगा था कि स्मिथ गाड़ी में रखी बंदूक से उन पर हमला कर देगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More