Horoscope 07 November 2023 : इन राशियों में बन रहे धन लाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल

0

मेष राशि:

 

रोजगार में बदलाव करने के लिये समय अच्छा नहीं है। मित्रों से मदद लेने में संकोच न करें। जॉब और व्यवसाय में आपको उत्तरदायित्व का पालन करना पड़ेगा। दूसरों के लिये सदैव अच्छा सोचें। प्रेम-सम्बन्ध में आप डूबे रहेंगे। बॉस का रूख आपके प्रति सकारात्मक रहेगा।

वृषभ राशि:

आप उन विषयों को महत्व नहीं दे पा रहे हैं जो वास्तव में आपके लिये अभी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अपने सौन्दर्य और रहन-सहन में काफी ध्यान देंगे। छात्र गुरुजनों के प्रति निष्ठा भाव रखें। ऑफिस में आपकी राय से लोग सहमत नहीं होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भाव और समर्पण भाव में वृद्धि होगी।

 

मिथुन राशि:

 


राजनीति से जुड़े लोगों को विजय मिल सकती है। सम्पत्ति विवाद सुलझाये जा सकते हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा के शानदार अवसर मिल सकते हैं। किसी बड़े शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। अपने हृदय के भावों की अभिव्यक्ति प्रेमीजन से करने के लिये उत्तम दिन है।

कर्क राशि:


किसी विशेषज्ञ से भी सलाह लेना उचित होगा। मन में नये व्यापार के आइडियाज़ भी चल सकते हैं। आवश्यक कार्यों में विलम्ब न करें। किसी बड़ी साझेदारी में आज सम्मिलित हो सकते हैं। आवेश में आकर कोई चूक न कर बैठें इसका ध्यान रखें। यदि आपका स्वतन्त्र व्यवसाय है तो ऑफिस में अपने ऑडिट पर नजर बनाये रखें।

सिंह राशि:
ऑफिस में सीनियर्स आपकी काफी सहायता करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की विनम्रता से आकर्षित रहेंगे। शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। अपनो के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखें। कुछ नये और रोचक अनुभव आपको प्राप्त होने वाले हैं।

कन्या राशि:
आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरपूर रहेंगे। रिलेशनशिप को विवाह में परिणित करने का विचार बनायेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। मन में विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। चुलबुले स्वभाव के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि:
कार्यशैली को नया रूप देने का प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा महसूस करेंगे। कार्य सम्बन्धित लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। कम मेहनत से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि:
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धन सम्बन्धित कार्यों को लेकर आप निर्णय बदल सकते हैं।

धनु राशि:
आपके सुझावों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बच्चों को अच्छी सीख दें। सॉफ्टवेयर इन्जीनियरिंग और IT से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपको प्रशंसा मिलेगी।

मकर राशि:
किसी सहयोगी के कारण आपके काम अटक सकते हैं। घरेलू चिन्ताओं का असर काम पर पड़ सकता है। परिजनों से सलाह विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। ऑफिस में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। मन की उथल-पुथल को शान्त करने का प्रयास करें।

कुंभ राशि:
बिजनेस में साझेदारों से आपको काफी लाभ मिलेगा। प्रणय जीवन सुखमय रहेगा। दूसरों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में सन्तुलन बनाकर रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

मीन राशि:
कारोबार में विस्तार के लिये उधार लेना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप लोगों के साथ सम्वाद अच्छा रखें। विवाह आदि प्रोग्राम के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के लिये नित्य व्यायाम करें। कानूनी मामलों में कठिनाई हो सकती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More