Nirbhaya: 7 साल बाद मिला को मिला इंसाफ, मनाई गई होली

0

बलिया: निर्भया Nirbhaya के दोषियों को फांसी दिए जाने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। निर्भयाNirbhaya के पैतृक गांव मेडवरा कला में भी जश्न का माहौल है। निर्भयाNirbhaya को न्याय मिले इस आस में बलिया जिले के मेडवरा कला गांव में सात साल से होली नहीं खेली जाती थी, लेकिन 7 साल 3 महीने 3 दिन के लंबे अंतराल के बाद निर्भया को न्याय मिलने के साथ ही बेरंगी होली में एक बार फिर रंग भर गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और गुलाल लगाकर निर्भया के न्याय मिलने पर खुशी मनाई।

यह भी पढ़ें: Nirbhaya Justice : निर्भया के दर्द से लेकर दरिंदों का अंत, जानें अब तक का सब कुछ

निर्भयाNirbhaya के दादा लालजी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांव के लोग सात साल से होली नहीं मानते थे, लेकिन आज हम लोग होली मनाएंगे और गांव में मिठाई भी बाटेंगे। निर्भया के नाम पर खुले स्वास्थ्य केंद्र पर जश्न का आयोजन होगा और इसमें पूरे गांव के लोग शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: फांसी के बाद भी इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे निर्भया के माता-पिता

उन्होंने ये भी कहा कि हमने न्याय के इंतजार में सात साल से ज्यादा समय तक इंतजार किया है। आज निर्भयाNirbhaya के अपराधियों को फांसी के फंदे पर झूला दिया गया। इससे निर्भया समेत देश की समस्त नारियों को न्याय मिला है।

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों के परिवार की नई तिकड़म, राष्ट्रपति से कहा-मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं

यह भी पढ़ें: एशिया की Sexiest Girl रही हैं टीवी की ये एक्ट्रेस, फोटो में देखें Hot Look

यह भी पढ़ें: रानी चटर्जी की नई तस्वीर देख फैन बोल पड़े- ‘हाय गर्मी’

यह भी पढ़ें : खुलासा : किस ब्लड ग्रुप को कोरोना से ज्यादा खतरा, किसको कम?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More