फांसी के बाद भी इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे निर्भया के माता-पिता

आशा देवी ने कहा कि दोषियों की फांसी के बाद अब महिलाएं निश्चित तौर पर सुरक्षित महसूस करेंगी

0

सात साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अपनी बेटी को आखिरकार न्याय मिलने से राहत महसूस कर रहे निर्भया के माता-पिता (Nirbhaya Parents) ने कहा कि वे ‘भारत की बेटियों के लिए अपनी लड़ाई’ जारी रखेंगे।

निर्भया की मां आशा देवी ने फांसी के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हमें आखिरकार न्याय मिला। हम भारत की बेटियों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। न्याय में देरी हुई लेकिन न्याय मिला।’

उन्होंने कहा कि दोषियों की फांसी के बाद अब महिलाएं निश्चित तौर पर सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश जाग रहा था और न्याय का इंतजार कर रहा था।

Nirbhaya Parents : ‘निर्भया’ के दोषियों का अंत-

दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार एवं हत्या के मामले के चारों दोषियों को शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। इसके साथ ही देश को झकझोर देने वाले, यौन उत्पीड़न के इस भयानक अध्याय का अंत हो गया।

मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को सुबह साढ़े पांच बजे फांसी के फंदे पर लटकाया गया। इस मामले की 23 वर्षीय पीड़िता को ‘निर्भया’ नाम दिया गया था जो फिजियोथैरेपी की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें: फांसी से एक दिन पहले बोला निर्भया का दोषी, हमें लटकाने से नहीं रुकेंगे रेप

यह भी पढ़ें: टलते-टलते आखिरकार हो गई निर्भया के दोषियों को फांसी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More