BJP-कांग्रेस की क़वायद तेज, हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार?
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस और बीजेपी में से किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला।
हरियाणा में बीजेपी निर्दलीय विधायकों के सहारे बहुमत के जुगाड़ में है जबकि कांग्रेस पूरी स्थिति नजर बनाए हुए है और फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोल रही है।
बीजेपी को हुआ नुकसान-
हरियाणा में बीजेपी को 2014 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले सात सीटों का नुकसान हुआ है।
इस बार कुल 90 सीटों में से 40 सीटें जीती है।
राज्य सरकार के 10 मंत्रियों में से आठ को हार का सामना करना पड़ा।
बीजेपी के मत प्रतिशत में लोकसभा चुनाव के मुकाबले भारी गिरावट आई है।
लोकसभा में जहां कुल 58 प्रतिशत मिले थे जो इस चुनाव में गिरकर 36.5 प्रतिशत रह गया।
सरकार के लिए 46 सीटों की जरुरत-
हरियाणा में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरुरत है।
भाजपा ने 40 पर तथा कांग्रेस ने 31 सीटों पर कब्जा जमाया है।
2014 के चुनाव में भाजपा ने 47 और कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
जेजेपी ने 10 और इनेलो ने एक तथा अन्य के खाते में 8 सीटें गई हैं।
2014 में इनेलो ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इस चुनाव में निर्दलीय ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है।
जो सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबला, पल-पल रहे नतीजे
यह भी पढ़ें: हरियाणा में गणित फंसा, दुष्यंत चौटाला किंगमेकर की भूमिका में
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)