हरियाणा विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबला, पल-पल रहे नतीजे

0

हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 

कैंथल सीट पर कांग्रेस को बढ़ा झटका लगा है।

यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार व प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला 567 वोटों से भाजपा के लीलाराम से चुनाव हार गए हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रेस वार्ता-

वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो और निर्दलीय के साथ मिलकर मजबूत सरकार बनाने का समय आ गया है।

उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक को सम्मानित किया जाएगा और सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।

किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं-

अभी तक के रुझानों में हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है।

बीजेपी और कांग्रेस भी अब तक 40 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं।

वहीं दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी 10 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।

ऐसा लग रहा है कि उनके बगैर किसी भी दल के लिए सरकार बनाना आसान नहीं होगा।

जेजेपी प्रमुख ने पार्टी की जीत पर कहा है कि उनकी पार्टी को बच्चों की पार्टी कहा जाता था लेकिन आज हम इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में गणित फंसा, दुष्यंत चौटाला किंगमेकर की भूमिका में

यह भी पढ़ें: हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतगणना जारी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More