यूपी के देवरिया में पुल के नीचे मिला हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

0

यूपी के देवरिया जिले में गुरुवार दोपहर सनसनी फैल गई। भागलपुल के नीचे हैंड ग्रेनेड (Hand grenade) मिलने से जहां पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच वहीं आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गोरखपुर से बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया है।

पुल के नीचे रेत में धंसी हुई चीज तो हैंडग्रेनेड है

जानकारी के मुताबिक दोपहर में चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी कि पुल कुछ संदिग्ध सामान दिख रहा है। पुलिस पहुंची तो देखा पुल के नीचे रेत में धंसी हुई चीज तो हैंडग्रेनेड है। बताया जा रहा है कि इसमें जंग भी लग गया है। वैसे एतिहातन पुल से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया गया।

Also Read :  ये है पुलिसवालों का मॉडल शॉप, खूब छलकते हैं जाम, देंखे वीडियो

इस कारण लोगो को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। अभी पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकता है। गोरखपुर से बम निरोधक दस्ता पहुंचने के बाद भी इसके बारे में और जानकारी मिलेगी।

पुल से दूर रहने की हिदायत दी है

हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण भी पुल के पास पहुंच गए। वैसे पुलिस ने लोगों को पुल से दूर रहने की हिदायत दी है।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More